Showing posts with label CCD. Show all posts
Showing posts with label CCD. Show all posts

Wednesday, April 7, 2010

CCD and Hum

मुन्ना बोला बापू मुझ से कभी कभी यूँ कहते हैं,
देख ले बेटा सीख ले तू इस देश में कैसे रहते हैं |

सादा जीवन उच्च विचार, सब बातें हैं बातों का क्या,
Daddy जब तेरे कमा रहे, ATM है पैसों का क्या |

एक - एक रूपये की बचत करें, रिक्शेवाले से लड़ते हैं ,
bargain सफल हो जाये तो तृप्ति का अनुभव करते हैं |

"जागो ग्राहक जागो " का tempo तब भला कहाँ जाता है,
२ रुपए की कॉफी का, जब पचास रुपए हम देते हैं |

जब पैसा दिया है तो उपभोग भी करेंगे,
दो घंटे तक A.C.-Sofa का उपयोग हम करेंगे |

Gtalk का status message , भी अब CCD पर ही होता है,
ज्यादा का नहीं लालच हमको, कॉफी में गुजारा होता है |

है देश बढ़ रहा आगे पल पल, तू किस इंतज़ार में बैठा है,
एक और कॉफी का आर्डर कर, जब जेब में काफी पैसा है |

भारत माँ के लाल दो देखो , एक भूखा तो दूजा सक्षम है,
रुखी रोटी और CCD का संगम, देखो बड़ा विहंगम है |